चलत मुसाफ़िर ने आपको आज तक नई- नई जगह घुमाया है। यायावरी के अलग- अलग किस्से आपसे साझा किए। लेकिन अब चलत मुसाफ़िर एक कदम और आगे बढ़ने जा रहा है। चलत मुसाफ़िर ने बस्ता पैक एडवेंचर के साथ collaboration करके एक नई पहल का आगाज किया है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हमारी पहल शिक्षा के क्षेत्र में की गई। पहाड़ों में शिक्षा को लेकर कई सारी चुनौतियां हैं जिनके चलते बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इन्ही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए हमने Uttarakhand first Street library का उद्घाटन कि़या।

किनके शुभ हाथों से हुई इस मुहिम की शुरुआत?
Uttarakhand first Street library का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. योगी एरन जी के द्वारा करवाया गया। आप सभी योगी एरन जी के बारे में तो जानते ही हैं। चलत मुसाफ़िर का योगी एरन जी के साथ बहुत ही गहरा रिश्ता है। योगी एरन जी गरीब और असहाय लोेगों की burn cases और animal bites जैसे cases की फ्री में surgery कर रहें हैं। वह पिछले 35 सालों में 10000 से ज्यादा plastic surgery कर चुके हैं।

पद्मश्री डॉ योगी एरन पर बनी चलत मुसाफ़िर की exclusive और IIMCAA award winning documentry देखने के लिए दिए गए link पर click करिये:
Uttarakhand first Street Library की Location
Uttarakhand first street library की location बहुत ही सुंदर है। इसे हमने ऋषिकेश स्थित सार्वजनिक घाट के किनारे लगवाया है। जहां आप गंगा नदी की मीठी कलकल के साथ किताबें पढ़ सकते हैं। आस पास का वातावरण बहुत ही मनमोहक है। ऐसे माहौल में किताबें पढ़ने का आनंद आप उठा सकते हैं।
क्या बना इस मुहिम का प्रेरणा स्त्रोत?
उत्तराखंड में ऐसे कई गांव हैं जहां आज भी बच्चे पढ़ाई और किताबों से वंचित रह जाते हैं। कहीं चुनौतियां संसाधनों की होती हैं तो कहीं गरीबी की। इन्ही सब चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए चलत मुसाफिर और बस्तापैक एडवेंचर ऐसी और भी libraries लगवाएगा। दूर दराज के गांव तक पढ़ने की सुविधाएं देगा।
आप भी चाहें तो इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं। आप भी किताबें donate करके उन बच्चों
आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी किताबें donate करना चाहते हैं तो चलत मुसाफ़िर या बस्ता पैक से सम्पर्क कर सकते हैं।
सम्पर्क करने के लिए आप दिये गए नंबर पे call या Whatsapp कर सकते हैं: 7985012023
ये भी देखें: